शेखपुरा: एक्सारी गांव में पुराने ज़मीन विवाद में जमकर मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
शेखपुरा नगर क्षेत्र के एकसारी गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार रात्रि 9 बजे के आसपास घटित हुई। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में घायल के शरीर पर जख्म के कई निशान पाए गए।