तिर्वा: एसपी ने तिर्वा कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, महिला हेल्प डेस्क में महिलाओं की समस्या को गंभीरता से सुनकर निस्तारण करने की बात कही
Tirwa, Kannauj | Nov 9, 2025 कन्नौज जिले के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने रविवार की दोपहर दो बजे तिर्वा कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कार्यालय, मेस, आरक्षी बैरक और सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।