गुरारू: गुरारू पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला को अवैध शराब के साथ पकड़ा
Guraru, Gaya | Nov 1, 2025 गुरारू थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाते हुए ग्राम रौदा में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक महिला को देशी महुआ शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा। ए एस आई मो इजहार के नेतृत्व में पुलिस बल ने जब उक्त स्थान पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस को देखकर एक महिला भागने लगी। तत्पश्चात महिला पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम गुडिया बनाया।