झालरापाटन: जयपुर में आयोजित संविधान बचाओ रैली में झालावास से पूर्व सभापति के नेतृत्व में पहुंचा 40 गाड़ियों का काफिला
जयपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली में झालावाड़ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पूर्व सभापति मनीष शुक्ला के नेतृत्व में 40 गाड़ियों का काफिला कांग्रेस पार्टी का झंडा लेकर जयपुर पहुंचा। मनीष शुक्ला ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार पर संविधान विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया है।