बलिया: फेफना में पुलिस अधिकारियों ने जन चौपाल लगाकर महिलाओं को नए कानूनों और हेल्पलाइन की जानकारी दी
Ballia, Ballia | Nov 30, 2025 महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए रविवार दोपहर करीब 1 बजे ग्राम पाण्डेयपुर, थाना फेफना के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एएसपी दक्ष्णिी कृपाशंकर, क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह तथा थानाध्यक्ष फेफना विश्वदीप सिंह ने महिला आरक्षियों के साथ जन चौपाल लगाकर ग्रामवासियों को जागरूक किया।