अमरोहा: अमरोहा पुलिस कार्यालय पहुंचे डीआईजी ने कहा- जिले में ना हो अपराध, समस्त अधिकारियों के कार्यों के अभिलेख चेक किए
Amroha, Amroha | May 24, 2025 आज शनिवार की दोपहर करीब 12:00 मुरादाबाद डीआईजी मुनिराज अमरोहा पुलिस कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान डीआईजी मुनिराज ने समस्त अधिकारियों के कार्यालय का निरीक्षण किया और अभिलेख चेक किया। डीआईजी मुनिराज ने साफ कह दिया है कि जिले में अपराध नहीं होना चाहिए। डीआईजी मुनिराज के साथ अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद भी मौजूद रहे।