कलेर: वेलांव में फरार अभियुक्त विजेंद्र साव के घर पुलिस की कुर्की-जब्ती कार्रवाई
Kaler, Arwal | Nov 23, 2025 कलेर थाना क्षेत्र के वेलांव गांव में रविवार को थाना पुलिस ने कांड संख्या 54/24 के नामजद फरार अभियुक्त विजेंद्र साव, पिता ठाकुर साव के घर पर न्यायालय के आदेश से कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की। थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त पर धारा 376(डी), 379 व 506 के तहत गंभीर आरोप हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।