अमरोहा: कीटनाशक दवा की बोतल हाथ में लेकर लास्ट डे जिंदगी का, 'सब हैप्पी रहो' ये टेक्स लिखकर किया पोस्ट, रजबपुर पुलिस ने बचाया
अमरोहा जनपद में एक युवक द्वारा कीटनाशक दवा की बोतल हाथ में लेकर “लास्ट डे जिंदगी का, सब हैप्पी रहो” लिखकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होते ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिस पर रजबपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 10 मिनट के भीतर युवक तक पहुंचकर उसकी जान बचा ली।