अहलूवालिया मॉल के INOX सिनेमा हॉल में गिरी फॉल सीलिंग, नाइट शो के दौरान मची अफरा-तफरी
कोटा। शहर के अहलूवालिया मॉल स्थित INOX सिनेमा हॉल में रविवार देर रात चल रहे नाइट शो के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फिल्म प्रदर्शन के बीच अचानक हॉल की भारी-भरकम फॉल सीलिंग का एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया, जिससे दर्शकों में दहशत फैल गई और पूरे हॉल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, घटना के समय हॉल में काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे। सीलिंग गिरने की तेज आवाज के बाद जब लाइटें चालू की गईं तो लोगों ने सीटों के पास टूटी हुई सीलिंग के टुकड़े बिखरे देखे। यह नजारा देखते ही कई दर्शक घबरा गए और अपनी सीटें छोड़कर बाहर की ओर दौड़ पड़े।
हादसे में एक दर्शक के हाथ पर सीलिंग का टुकड़ा लगने से वह घायल हो गया। गनीमत रही कि सीलिंग का बड़ा हिस्सा सीधे किसी व्यक्ति के ऊपर नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि घटना के त
Ladpura, Kota | Jun 9, 2026