मझौलिया: सतभीड़वा उप स्वास्थ्य केंद्र में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान शुरू
बेतिया। मझौलिया प्रखंड के सतभीड़वा उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आज 17सितंबर बुधवार करीब दो बजे “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत 15 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन यूपी के बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा की पूर्व भाजपा विधायक अनिता लोधी ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और समाज की आधारशिला