आठनेर: हिडली रोड पर सुखी नदी में उफान, दर्जनों गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूटा, वाहनों का लगा जाम
Athner, Betul | Sep 17, 2025 अचानक गर्ज चमक के साथ हुई तेज बारिश से नदी नाले उफान पर चलने लगे वहीं हिडली के समीप सुखी नदी पर अचानक मुसलाधार बारिश से नदी उफान पर चलने लगी वहीं ग्राम सुखी सहित दर्जनों गांवों का सम्पर्क मुख्यालय से टूट गया मिली जानकारी अनुसार घंटों से नदी में आई बाढ़ की वज़ह से लम्बे वहानो की लाइनों का जाम लग गया। फिलहाल लोग बाढ़ उतरने का इंतजार कर रहे हैं।