सासनी: गांव ततारपुर सलेमपुर में शादी के बाद दुल्हन की अचानक बिगड़ी तबियत, परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने किया उपचार
Sasni, Hathras | Nov 28, 2025 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के गांव ततारपुर सलेमपुर में शादी के बाद दुल्हन की तबियत अचानक बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने पर परिजन दुल्हन को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा दुल्हन का उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार एक दिन पहले दुल्हन की शादी हुई थी जिसके बाद दूल्हन की अचानक तबियत बिगड़ गई।