दरभंगा: दरभंगा में मतदान महापर्व का अंतिम आह्वान, जीविका दीदियाँ घर-घर पहुँचा रहीं शत-प्रतिशत मतदान का संदेश
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत दरभंगा जिले में मतदाता जागरूकता अभियान अब अपने चरम पर पहुँच चुका है। दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार के नेतृत्व में संचालित यह अभियान पूरे जिले में लोकतंत्र के इस महापर्व को जनभागीदारी का उत्सव बनाने की दिशा में अभूतपूर्व सफलता की ओर अग्रसर है। यह जानकारी बुधवार की शाम 7 बजे दी गई।