टाटीझरिया के भलुआ वन में रक्षाबंधन कर पेड़ों को राखी बांध सुरक्षा का संकल्प दोहराया गया। वन महोत्सव की वर्षगांठ पर प्रकृति प्रेमियों ने वनदेवी की वंदना की और भगवान बिरसा मुंडा को याद किया गया। भलुआ वन में शनिवार को वन महोत्सव की वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। यह आयोजन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रकृति को समर्पित रहा।