अशोक नगर: ककरूआ गांव में सोते समय 26 वर्षीय युवक को सांप ने काटा, ज़िला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर के ककरूआ गांव के रहने वाले 26 वर्षीय युवक मोनू पुत्र बलवीर अहिरवार को शुक्रवार रात 9 बजे घर में सोते समय सांप ने काट लिया। युवक अपने घर पर सो रहा था इसी दौरान उसे सांप ने काटा है। घटना की जानकारी उसने अन्य परिजनों को दी परिजन जिला अस्पताल लेकर आए जहां पर उसे इलाज हेतु भर्ती किया है।