जलालाबाद: गांव पीरु में मुख्यमंत्री ने हवाई पट्टी का किया निरीक्षण, वायु सेना, एचजी इंफ्रा लिमिटेड व प्रशासन के साथ की मीटिंग
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रगति पर है। गंगा एक्सप्रेसवे के गांव पीरु में 5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निर्माण किया गया है।एअर स्टेप पर 3 मई से लेकर 5 मई तक फाइटर प्लेन के लैंडिंग एवं उड़ान का अभ्यास किया जाएगा जो रात दिन चलेगा। इन्हीं तैयारी का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे।