गुरारू: गुरारू में भाजपा कोर कमेटी की बैठक, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन
Guraru, Gaya | Sep 16, 2025 गुरारू बाजार स्थित रेखा पैलेश में मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक भाजपा कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजदेव प्रसाद राजू ने की तथा संचालन विनय कुशवाहा ने किया। इसमें भाजपा के मगध क्षेत्रीय सह प्रभारी आशुतोष कुमार, जिला प्रभारी सिद्धनाथ मिश्रा, जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।