सिंगोली: सिंगोली तहसील कार्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मनाई गई, वर्ष भर होंगे कार्यक्रम
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रगीत "वंदे मातरम" की 150वीं वर्षगांठ मनाएं जाने के निर्णय के चलते शुक्रवार 7 नवंबर को सिंगोली तहसील कार्यालय पर राजस्व कर्मचारियों द्वारा सुबह करीब साढ़े 9 बजे "वंदे मातरम" गाकर राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान सभी पटवारी और कार्यालयीन कर्मचारी मौजूद थे।