देवसर: बरगवाँ मंडल की बैठक के बाद विधायक ने बरैनिया बूथ क्रमांक 36 का किया निरीक्षण, SIR अभियान को गति देने के निर्देश
बरगवाँ मंडल स्तर पर आयोजित SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान समीक्षा बैठक के पश्चात पदाधिकारी दल ने बरैनिया बूथ क्रमांक 36 पर पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान बूथ पर कार्यरत BLA द्वारा भरे जा रहे गणना पत्रक का परीक्षण किया गया और मतदाता सूची संकलन की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। अवलोकन के दौरान संबंधित अधिकारियोंआवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।