जिला प्रशासन ने मृत एवं खराब चापाकलों के निष्पादन एवं मरम्मत कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित अभियंताओं एवं पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
पंचायतवार माइक्रो-शेड्यूल के अनुसार मरम्मत एवं निष्पादन कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि आमजन को निर्बाध पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सके।
कार्यों में पारदर्शिता एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा तथा कार्य पूर्ण होने पर सामाजिक प्रमाणीकरण एवं जियोटैग्ड फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा।
जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण एवं प्रगति समीक्षा के निर्देश दिए हैं तथा आमजन से भी पेयजल संबंधी समस्याओं की सूचना देकर सहयोग करने की अपील की है।
@iprdbihar
#begusarai