भारतीय जनता युवा मोर्चा झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ का जन्मदिन जिले में भव्य जन आशीर्वाद समारोह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिलेभर से हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने समारोह को ऐतिहासिक बना दिया। जनसमूह ने जयसिंह मांठ को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।