देवबंद: गांधी कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एक युवक का शव, पत्नी ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
देवबंद के गांधी कॉलोनी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल के रूप में हुई है। उसका शव घर से कुछ दूर पड़ा मिला, मृतक की पत्नी ने पति की हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि मौत से पहले एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर आया था।