धार: शहर में गहराया जल संकट, दिलावरा तालाब में बचा 40 प्रतिशत पानी; नगर पालिका पानी लेने के लिए दिलावरा नदी में लगाएगी मोटर
Dhar, Dhar | Apr 22, 2025 भीषण गर्मी के बीच धार शहर में जल संकट गंभीर होता जा रहा है। मुख्य जल स्रोत दिलावरा तालाब में केवल 40 प्रतिशत पानी बचा है। इंटेकवेल के आसपास का क्षेत्र पूरी तरह सूख चुका है और मैदान में तब्दील हो गया है। बढ़ते तापमान ने स्थिति को और चिंताजनक बना दिया है। नगर पालिका ने समस्या के समाधान के लिए दो नई मोटर पंप लगाए हैं, जिनसे दिलावरा नदी से पानी लिया जाएगा।