बेल्थरा रोड: तेंदुआ पाही के प्रधान पतिराम यादव का निधन, शव यात्रा निकली, क्षेत्र में शोक की लहर
सीयर ब्लॉक के तेंदुआ पाही गांव के 80 वर्षीय वर्तमान प्रधान पतिराम यादव का सोमवार देर रात हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और बेल्थरारोड के एक निजी अस्पताल में उपचाररत थे। मंगलवार को गांव से शवयात्रा निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दोपहर 2 बजे के आसपास सरयू तट के तुर्तीपार श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।