डूंगरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में बांटे फल और रक्तदान शिविर का आयोजन किया
भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वा जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है | इसी के तहत भाजपा की ओर से बुधवार शाम 4 बजे जिला अस्पताल में मरीजो को फल वितरण किया गया | वही भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | जिसमे भाजपा जिला अध्यक्ष व महामंत्री सहित कुल 33 भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने रक्त का दान किया |