खालवा: चार पहिया वाहन की टक्कर से दो बकरियों के पैर टूटे
Khalwa, Khandwa | Nov 27, 2025 गुरुवार को दोपहर 1 बजे आशापुर खालवा मार्ग पर चार पहिया वाहन की टक्कर से दो बकरियों के पैर टूट गए। आशापुर से खार जा रहे वाहन क्रमांक एमपी 12 बीसी 1134 की टक्कर से बकरियां 50 फीट तक घसीटती चली गई। जिससे दोनों बकरियों के पैर टूट गए। घटना के बाद राजगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। आपसी समझौते व बकरियों मालिक को बकरियों की क़ीमत देने के बाद मामला शांत हुआ।