कल्याणपुर रैली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Raebareli, Raebareli | Sep 17, 2025
16 सितंबर मंगलवार रात्रि 9:00 बजे के आसपास एक महिला ने अपने घर के अंदर फांसी के फंदे से लटक गई। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही महिला के पति के द्वारा ही जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान ही महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।