प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में स्वच्छता अभियान हुआ आयोजित
==========================================================
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 तक राज्य शासन द्वारा निर्देशित विभिन्न जनकल्याण कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के तहत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में आज स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचंद के निर्देशन में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. महेंद्र साहू एवं डॉ. मंशाराम उइके के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर से पन्नी, पाउच एवं पॉलीथिन का बड़ी मात्रा में संग्रहण कर परिसर को पॉलीथिन मुक्त बनाने का प्रयास किया गया। साथ ही विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
संगोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. मंशाराम उइके एवं प्रो. महेंद्र साहू (पुरुष इकाई, राष्ट्रीय सेवा योजना) ने स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के उपायों, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, प्लास्टिक के दुष्प्रभावों तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के व्यवहारिक तरीकों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं एनएसएस टीम लीडर श्री संकल्प विश्वकर्मा एवं सुश्री भूमिका धुर्वे सहित वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री शिवम उइके, श्रीमती अंसिका सिंगारे, श्रीमती मुस्कान डोले, श्री रोहन, श्री सत्य प्रकाश, श्री अंकित, श्रीमती सरिता, श्रीमती अंबिका काकोडिया एवं श्री आयुष लांजे उपस्थित थे। सभी स्वयंसेवकों ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।