गावां: सेरुआ में झारखंड स्थापना दिवस पर अबुआ आवास का कराया गया गृह प्रवेश
Gawan, Giridih | Nov 12, 2025 गावां प्रखंड अंतर्गत से रुआ पंचायत में बुधवार की दोपहर झारखंड राज्य की 25 वीं वर्षगांठ पर पंचायत में कार्यक्रम आयोजित कर रजत जयंती समारोह मनाया गया। इस दौरान मुखिया गुरु सहाय रविदास, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह और समाजसेवी जयराम यादव समेत अन्य ने पंचायत अंतर्गत कई अबुआ आवास का गृह प्रवेश करवाया गया।