छतरपुर नगर: साले से विवाद में जीजा ने साली को छत से फेंका, हालत गंभीर, ज़िला अस्पताल में भर्ती
नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कूदेल में आज 11 नवंबर सुबह करीब 11:00 बजे पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। 20 वर्षीय पूनम शर्मा पिता अन्नत राम शर्मा को उसके जीजा करण शर्मा ने छत से नीचे फेंक दिया।जानकारी के अनुसार, पूनम के भाई पुनीत और करण शर्मा के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद करण अपने साथ 15-20 लोगों को लेकर ससुराल पहुंचा।