मुरहू: ओतोंगओड़ा, रूईटोला समेत कई जगहों पर छह बोरीबांधों का निर्माण किया गया
Murhu, Khunti | Nov 12, 2025 मुरहू प्रखंड के क़ुदा पंचायत अंतर्गत ओतोंगओड़ा और उसके सातों टोलों के ग्रामीणों ने इस वर्ष अफीम की खेती पूरी तरह छोड़ने का निर्णय लिया है। ग्रामीण अब अफीम की जगह रबी फसल और सब्जी की खेती करेंगे। इसके लिए उन्होंने जल संचयन को पहला कदम मानते हुए सामूहिक श्रमदान के जरिये बुधवार को छह बोरीबांध का निर्माण किया। बोरीबांध ओतोंगओड़ा, रूईटोला, सिदोम जिलाद, निलीगुदा