खालवा: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर सोमवार को जनपद शिक्षा केन्द्र खालवा में दिव्यांग बच्चो के खेल -कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खालवा में आयोजित खण्ड स्तरीय कार्यक्रम के दौरान स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चो ने कार्यक्रम में भाग लेकर अपना हुनर दिखाया। इस दौरान खेलकूद के साथ चित्र कलां, रंगोली व गायन व नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।