फिरोज़ाबाद: थाना सिरसागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर दीपू और रॉकी को दबोचा, असलाह और लूटा मोबाइल बरामद
जनपद फिरोजाबाद की थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने बुधवार गुरूवार मध्य रात्रि साढ़े बारह बजे क़रीबन थानाध्यक्ष सिरसागंज वैभव कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर देवेश उर्फ दीपू और लोकेश उर्फ रॉकी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ फिरोजाबाद और मैनपुरी जनपदों के विभिन्न थानों में करीब तीन दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज हैं।