गौरीगंज: संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ
संविधान दिवस सम्मान व गर्व के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर शपथ दिलाई गई। डीएम ने सभी उपस्थितअधिकारियों कर्मचारियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संविधान की उद्देशिका में निहित मूल्यों को व्यवहार में उतारने का आवाहन किया।