बाराबंकी में एक सरकारी स्कूल की छात्रा को शिक्षक द्वारा पीटने और कमरे में बंद रखने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से मंगलवार करीब 11 बजे न्याय की गुहार लगाई है।यह घटना कस्तूरबा गांधी नियामतगंज, बाराबंकी में हुई,जहां कक्षा 7 की छात्रा स्वामिनी रावत को कथित तौर पर 13 और 15 फरवरी 2026 को एक कमरे में बंद कर पीटा गया।