अम्ब: अंब पुलिस थाना देश के श्रेष्ठ थानों में शामिल, राष्ट्रीय स्तर पर 13वां स्थान हासिल किया
अम्ब थाना को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा देश के श्रेष्ठ थानों में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि न केवल अम्ब थाना के उत्कृष्ट कार्य,अनुशासन और जनता के प्रति समर्पण को दर्शाती है, बल्कि पूरे ऊना जिला और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का एक बड़ा पल है। एएसपी संजीव भाटिया ने शनिवार दोपहर 12 बजे बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा यह जानकारी दी गई है।