मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने लाडली बहनों के खाते में जारी की 29वीं किस्त
मध्य प्रदेश की 'लाड़ली बहना योजना' की लाभार्थी महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने योजना की मासिक राशि ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 करने का ऐलान किया है। इससे प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है|