24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर सिर किया था गायब
कौशाम्बी। संवाददाता
चरवा थाना क्षेत्र में युवक राजू की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार कर मृतक का कटा हुआ सिर, मोबाइल फोन तथा हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 8 जून की सुबह बाराडोली गांव के पास जंगल में एक संदिग्ध बाइक पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची चरवा पुलिस ने आसपास कॉम्बिंग की तो एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पंसौर गांव निवासी राजू पुत्र देवीदीन (30) के रूप में हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया था।
जांच के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय पूछताछ के आधार पर मंगलवार शाम करीब छह बजे मीरनपुर निवासी अंगद, उसकी पत