फारबिसगंज: नगर परिषद क्षेत्र में नल-जल योजना बनी शोभा की वस्तु
फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में नल-जल योजना शोभा की वस्तु बन गया है। शनिवार को 11 बजे लोगों ने बताया की नल-जल योजना से किसी भी वार्ड में पानी की आपूर्ति नही होती है। सभी जगहों पर लाखों खर्च कर नल-जल योजना की शुरुआत की गई लेकिन एक भी जगहों पर पानी की आपूर्ति नही होती है।