अन्तागढ़: ग्राम पोड़गांव के पास तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक को आई गंभीर चोटें
अंतागढ़ ब्लाक अंतर्गत ग्राम पोड़गांव नाका के पास तेज रफ्तार हाईवा क्र.सीजी 21 जे 2779 अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई।घटना में चालक को गंभीर चोटे आई है। जानकारी के अनुसार हाईवा नारायणपुर की बताई जा रही है। जो रावघाट माइंस से लौह अयस्क भरकर कोंडागांव कांकेर होते हुए अंतागढ़ रेलवे डंप यार्ड जा रही थी। की पोडगांव के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई।