हसनपुर: सैदनगली जिला सहकारी बैंक पर पहुंचे भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी, कई मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन
भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान सैदनगली स्थित जिला सहकारी बैंक पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए बैंक प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि जिला सहकारी बैंक में खाता खुलवाने हेतु फार्म उपलब्ध न रहने के कारण किसानों को चक्कर लगाने पड़ते हैं, किसान क्रेडिट कार्ड पर फाइल मंजूर करने के लिए किसानों को सुविधा शुल्क देना पड़ता है।