
बिग ब्रेकिंग: टिहरी गढ़वाल में युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप! नाबालिक लड़की से मिलने गया था उसके घर।
टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ओण पट्टी के देवल गांव निवासी 18 वर्षीय केतन लाल की कथित रूप से लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। एक युवा जिंदगी का इस तरह असमय समाप्त हो जाना पूरे समाज के लिए बेहद दुखद और चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि केतन लाल को एक नाबालिग द्वारा घर बुलाया गया था। आरोप है कि वहां मौजूद परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल केतन को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका उपचार जिला अस्पताल बौराड़ी में चल रहा है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक, आक्रोश और बेचैनी का माहौल है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी विवाद का समाधान कानून और संवाद से होना चाहिए, न कि हिंसा से। एक 18 वर्षीय युवक की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। #ravindrathalwal #LetestUpdate