प्रागपुर पंचायत के उप प्रधान व वार्ड पंचों ने विधायक विक्रम ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट
#timesofhimachal
प्रागपुर। ग्राम पंचायत प्रागपुर के उप प्रधान एवं वार्ड पंचों ने जसवां-प्रागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा जनसेवा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं और जनसेवा के कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।