
⏩विश्व साइकिल दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का सफल आयोजन
⏩प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान तथा मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशन में, क्रीड़ा भारती जिला उमरिया के सहयोग से विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में 7 जून को स्थानीय नगरपालिका स्टेडियम उमरिया में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
⏩कार्यक्रम के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सीताराम के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। रैली नगरपालिका स्टेडियम से प्रारंभ होकर न्यायालय चौराहा, गांधी चौक, जय स्तंभ, पुराना बस स्टैंड, रानी दुर्गावती चौक और सगरा मंदिर मार्ग से होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।
⏩इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। साइकिल चलाना स्वस्थ रहने का सरल और प्रभावी माध्यम है। यदि हम दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को अपनाएं, तो स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार को भी स्वस्थ रख सकते हैं। कार्यक्रम को माय भारत केंद्र के युवा अधिकारी उमाशंकर त्रिवेदी ने भी संबोधित करते हुए युवाओं से नियमित व्यायाम और साइकिलिंग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
⏩कार्यक्रम में माय भारत केंद्र के समन्वयक आकाश बर्मन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यालय प्रमुख चरण सिंह बरकड़े, प्रशिक्षक संजय सिंह एवं प्रवीण पसेरिया, जिला पंचायत से मनीषा कांड्रा सहित क्रीड़ा भारती जिला उमरिया के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
⏩विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
@cmmadhyapradesh
#jansamparkmp
#WorldBicycleDay
#उमरिया
#umaria