यह कहानी सचमुच दिल को छू लेने वाली है! #हरियाणा के #फरीदाबाद में एक कबाड़ी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। अशोक शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने दिवाली की सफाई के दौरान गलती से 100 ग्राम सोने के गहने कबाड़ में बेच दिए थे, जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये थी। लेकिन कबाड़ी हाजी अख्तर खान ने जब यह सोना ढूंढा, तो उन्होंने इसे अपने पास रखने के बजाय पुलिस के सामने असली मालिक को लौटा दिया अशोक शर्मा ने बताया कि उन्होंने कुंभ मेले के लिए जाने से पहले सोना सुरक्षित रखने के लिए एक डिब्बे में रखा था, लेकिन गलती से वह कबाड़ में बेच दिया गया। जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उन्होंने कबाड़ी से संपर्क किया, लेकिन तब तक कबाड़ी ने सोना ढूंढ लिया था और इसे पुलिस के सामने लौटा दिया