
#कंडियाल_गाँव_में_श्रीराम_कथा_आयोजन_की_तैयारियों_को_लेकर_तीसरी_बैठक_संपन्न
#कंडियाल (उत्तराखंड)। 05 जून 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज, कंडियाल गाँव में आगामी 25 जून से 29 जून 2026 तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा के दिव्य एवं भव्य आयोजन को लेकर तीसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन को सफल बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान संरक्षक मंडल एवं संयोजक मंडल का विस्तार किया गया तथा प्रचार-प्रसार टीम का गठन भी किया गया। इसके अतिरिक्त आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श कर आवश्यक जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।
बैठक की अध्यक्षता हुकुम सिंह बिष्ट ने की। बैठक में जिला पंचायत सदस्य विजय रविंद्र पंवार, राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार, गुलाब सिंह पंवार, लोकपाल सिंह कंडियाल, मुख्य यजमान गजेंद्र सिंह कंडियाल, निर्मला देवी, मेघ सिंह बिष्ट एवं अभिषेक "फूल सिंह" बिष्ट, नरेंद्र चमोली, राधा कृष्ण डिमरी, भगवान सिंह कलूड़ा, चंद्रकला देवी, अतर सिंह चौहान, बिशन सिंह कैंतुरा, विजयपाल सिंह कैंतुरा, महावीर भंडारी, कुंवर सिंह, कृष्णा कैंतुरा, यशपाल सिंह कंडियाल, विजय सिंह, नारायण सिंह रावत, बलदेव सिंह, लाखी सिंह, कलम सिंह जरधारी, अब्बल सिंह रावत, कीर्ति पंवार, राजवीर कंडियाल, मोहन सिंह भंडारी, उत्तम सिंह कंडियाल, रोशन नौटियाल, शंकर रावत, धनपाल पंवार, खुशवीर रमोला, हेमराज बिष्ट, टीकम सिंह, अंकित कंडियाल, संवेद्र कंडियाल, पदम बिष्ट, गंगा नेगी, नैन सिंह, कुंवर सिंह बिष्ट, नरेंद्र कैन्तुरा, हेमराज सिंह राणा सहित उपली रमोली क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, समाजसेवी, बुजुर्गजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।
उपस्थित सभी लोगों ने इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने के लिए तन, मन एवं धन से सहयोग देने का संकल्प लिया तथा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की।