
#भीषण_गर्मी_और_यातायात_दबाव_के_बीच_एसएसपी_श्वेता_चौबे_ने जवानों का बढ़ाया हौसला, खुद संभाली कमान
#टिहरी_गढ़वाल: चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के चलते मुनि की रेती क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव व भीषण गर्मी के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे सड़क पर उतरीं। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी मुनि की रेती के साथ विभिन्न ट्रैफिक प्वाइंटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ड्यूटी पर तैनात जवानों से संवाद कर उनकी कार्य परिस्थितियों को समझा। तपती धूप में यात्रियों की सुविधा के लिए जुटे जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए एसएसपी ने उन्हें धूप से बचाव के लिए हैट (टोपी) और रिफ्रेशमेंट सामग्री वितरित की।
उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी जनसेवा में जुटे पुलिस कर्मियों का मनोबल बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। इस दौरान एसएसपी महोदया ने खुद यातायात संचालन की कमान संभाली और अधिकारियों को निर्बाध, सुरक्षित तथा सुगम यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए।
टिहरी पुलिस चारधाम यात्रियों की सुरक्षित, सुगम और सुखद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात प्रतिबद्धता से कार्यरत है।