#दिल्ली_अग्निकांड_में_केशव_नेगी_की_गिरफ्तारी_पर_पुष्कर_सिंह_धामी_ने रेखा गुप्ता से की बातचीत, बेटी को आश्वासन
#देहरादून/#नई_दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में उत्तराखंड के रहने वाले केशव नेगी की गिरफ्तारी के मद्देनजर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से वार्ता की। इस दौरान सीएम धामी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
#सीएम_रेखा_गुप्ता_ने आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। सीएम धामी ने विश्वास जताया कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के जरिए सच्चाई सामने लाएंगी।
#मुख्यमंत्री_धामी_ने_केशव_नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से फोन पर बात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। सीएम धामी ने साफ किया कि उनकी सरकार देशभर में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।