
⏩अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
⏩ जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देशन में खनिज विभाग की टीम ने 7 एवं 8 जून 2026 को उमरिया एवं चंदिया क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से रेत एवं गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं।
⏩कार्रवाई खनि अधिकारी डॉ. विद्याकांत तिवारी के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, खनि निरीक्षक प्रभात कुमार पट्टा, प्रभारी खनि निरीक्षक नरबद सिंह आर्माे तथा विभागीय अमले द्वारा की गई। जांच में जब्त वाहनों में एक ट्रैक्टर का इंजन नंबर ई 2280490 तथा दूसरे वाहन का पंजीयन क्रमांक एमपी 54 ए 7065 पाया गया। वाहन चालक एवं स्वामी शेख कमामुद्दीन पिता शेख सफरुद्दीन, निवासी ग्राम भनपुरा, तहसील चंदिया, जिला उमरिया हैं।
⏩उक्त दोनों वाहनों के विरुद्ध म.प्र. खनिज अवैध (खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन जांच और कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
@cmmadhyapradesh
@mineraldeptmp
#jansamparkmp
#उमरिया
#umaria