आज दिनांक 09.06.2026 को रोडवेज बस स्टैण्ड पर आरक्षी सोनू यादव की ड्यूटी सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक यातायात व्यवस्था में लगायी गयी थी। समय लगभग 11.30 बजे रोडवेज की एक बस दक्षिणी गेट से निकल रही थी, जिसे उक्त ड्यूटीरत आरक्षी द्वारा रोका गया । इस बात को लेकर बस कंडक्टर व यातायात आरक्षी के बीच वाद-विवाद हुआ । आरक्षी द्वारा बरती गयी लापरवाही के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से आरक्षी सोनू यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है एवं यातायात का सुगमता पूर्वक संचालन हो रहा है।
*........................क्षेत्राधिकारी यातायात श्री सत्येन्द्र राय की बाइट*
Salempur, Deoria | Jun 9, 2026